सोमवार, 31 दिसंबर 2012

मेरे जज्बात

 

आज की यह पोस्ट आमिर भाई के नाम समर्पित है।इनके बारे में कुछ कहने से पहले सोचा कुछ टूट फूटे शब्दों से अपने बारे में परिचय कराऊँ।ब्लोगिंग की दुनियां में अभी कुछ ही महीने पहले आया।पहले मैं इन्टरनेट पर हिंदी समाचार,आर्टिकल्स पढ़ता था। हिंदी ब्लोगों पर पहुंच न के बराबर थी।सोचता था वेबसाइट, ब्लॉग कैसे बनते है इनका खर्च कौन उठता है आदि।एक दिन ऐसे ही इन्टरनेट पर विचरण करते समय इंग्लिश के एक पोस्ट में लिखा था कोई भी ब्लॉग बना सकता है वो भी फ्री में।मेरी भी उत्सुकता जागी जैसे तैसे एक  ब्लॉग बना ली।फिर नाम क्या रखूं  क्या पोस्ट करूं कई सवाल सामने थे।फिर क्या था अपने ही नाम से Rajendra blog पर कुछ सुंदर वाल्पपेर्स का पोस्ट किया।

चुकि मुझे सुंदर वल्पपेर्स फोटो आदि से लगाव था,उसी को पोस्ट करता रहा। हिंदी में लिखने का अभी तक अनुभव् नही था।फिर लिखना मालूम हुआ,बचपन का जो गजलों का शौक था उसे एक दूसरा भूली बिसरी यादें ब्लॉग बना कर  लिखता  रहा।फिर एक दिन मन में आया के जो होम्योपैथिक चिकित्सा के सालों के अनुभव को भी शेयर किया जाय सो तीसरी ब्लॉग स्वस्थ जीवन बना ली। इन्ही दिनों मेरे सामने हिंदी लिखने में एक प्रोब्लम आ गयी।अभी तक किसी अनुभवी के सम्पर्क में नही था,पोस्ट पढ़ता था लेकिन टिप्पड़ी करने में संकोच करता था।फिर मैंने विनीत भाई और आम़िर भाई के ब्लॉग पर सर्वप्रथम ये टिप्पड़ी लिखी।
विनीत जी ( टिप्स हिंदी में )और आमिर जी  दोनों महानुभाओ ने जबाब दिया,चूकि विनीत जी से सम्पर्क नही हुआ,आमिर भाई ने लगे हाथ जबाब भी दिया और सम्पर्क करने की बहुत उत्सुकता दिखाई।

“Aapka ye sawal mila,lekin aapki email adress nhi mila isliye jawab yahan de rha hun.aap hindi typing hmeshan yahan kren........yahan aapko koi problem nhi hogi.http://www.google.com/transliterate/ 
Aamir Dubai15 Dec 2012
rajendar ji aap mujhe email kren ,aapka email adress mere paas aa jayega.Thanks


चूकि हम दोनों ही UAE में रहते है सम्पर्क  हुआ।उन्होंने हमारे  ब्लोग्स देखे और बोले इन ब्लोगों का स्वरूप परिवर्तित  चाहिए। फिर उन्होंने आपना कीमती समय देकर हमारे ब्लोगों की डिजायन की, सजाया, सवांरा और कायाकल्प कर  दी।इनके निस्वार्थ सहयोग के लिए हम सदा आभारी  रहेंगे।इनके सभी ब्लोग्स (मास्टर्स टेक टिप्स ,इंडियन ब्लोगर्स वर्ल्ड और मोहब्बतनामा ) एव इनके पोस्ट बहुत ही उपयोगी हैं। हिंदी ब्लॉग प्रेमियों के सहयोग के लिए ये हमेशा तत्पर रहते हैं। इनके बारे में ज्याद क्या लिखू,ये सूर्य की किरणों के समान है जो बिना भेद भाव के सबके लिए हितकारी है।आशा है आगे भी ऐसे ही रौशनी की किरण बिखेरते रहेंगें।



Place Your Ad Code Here

1 टिप्पणी:

  1. बहुत ही सुन्दर और सार्थक प्रस्तुतीकरण.आमिर भाई को धन्यबाद.

    जवाब देंहटाएं

आपकी मार्गदर्शन की आवश्यकता है,आपकी टिप्पणियाँ उत्साहवर्धन करती है, आपके कुछ शब्द रचनाकार के लिए अनमोल होते हैं,...आभार !!!