सोमवार, 15 दिसंबर 2014

बर्फीली सर्दी: हाइकू


१. 
बर्फीली सर्दी 
ठिठुरते इंसान 
शीत लहर 
२. 
सर्द हवाएँ 
कपकपाते लोग 
दुबके हुए 
३. 
सर्दी की रात 
कंबल न रजाई 
आफत आयी 
४. 
छिपा सूरज 
अस्त व्यस्त जीवन 
धुंध ही धुंध 
५. 
कंपकपाते 
गरीबो के बदन 
अलाव प्यारा 
६. 
खून जमाती 
काटे नहीं कटती 
जाड़े की रात 
७. 
सूर्य दर्शन 
कुहरे की चादर 
है दुर्लभ 
८. 
सर्दी की राते 
प्रियतम की यादें 
व्याकुल मन 
९. 
सर्द है रात 
ठिठुरता बदन 
कैसे कटेगी 
१० 
सर्दी की धूप 
लगे सुहावना 
मन को भाये 
११. 
कांपते हाथ 
गर्म चाय की प्याली 
देती राहत 
******
धन्यबाद 

Place Your Ad Code Here

12 टिप्‍पणियां:

  1. वाह बहुत ही लाजवाब हाइकू ... अब तो दुबई में भी ठण्ड का असर हो रहा है इन हाइकू के जैसे ...

    जवाब देंहटाएं
  2. लाजवाब हाइकू साभार! आदरणीय राजेन्द्र जी!
    धरती की गोद

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत ही सुन्दर और मनमोहक हाइकू ,आभार आपका।

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत ही सुन्दर और लाजवाब हाइकू साभार!

    जवाब देंहटाएं
  5. ठंडक घुल गयी नए साल में ...
    बहुत सुन्दर
    नए साल की हार्दिक मंगलकामनाएं!

    जवाब देंहटाएं
  6. 1916 से 2016
    हाइकु शताब्दी पुस्तक विमोचन और हाइकु दिवस का आयोजन 500/-सहयोगाधार पर
    इच्छुक सम्पर्क करें
    सादर

    जवाब देंहटाएं
  7. 1916 से 2016
    हाइकु शताब्दी पुस्तक विमोचन और हाइकु दिवस का आयोजन 500/-सहयोगाधार पर
    इच्छुक सम्पर्क करें
    सादर

    जवाब देंहटाएं

आपकी मार्गदर्शन की आवश्यकता है,आपकी टिप्पणियाँ उत्साहवर्धन करती है, आपके कुछ शब्द रचनाकार के लिए अनमोल होते हैं,...आभार !!!