दुखी जीवन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
दुखी जीवन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 28 फ़रवरी 2013

हाइकू :प्रभु नाम की




 
१
दुखी जीवन  
काम क्रोध लोभ से  
हुआ बेहाल 
 
२
प्रभु नाम की
मन के आँगन में
जलते दीप 
 
३
जबसे मिला
प्रभु नाम का साथ
जीवन धन्य
 
४
मिला सकून
मन के उपवन
खिलते फुल
 
५
तपती धूप
कृपारुपी छाया में
चलते रहे
 
६
नश्वर देह
जग के आकर्षण
मोहमाया है
 
७
उड़ जायेगा
मिट्टी रूपी शरीर
बिना सवारी