बारिस लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बारिस लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 9 मार्च 2013

मौसम: हाइकू



१.
देखता रहा
बदलते मौसम
छाया अँधेरा
 
२.
हवा के झोंके  
पुल्कित पेड़-पौधे
सिमट गये
 
३.
दिशा बदले
उड़ते हुए पंक्षी
लौट के आये
 
४.
उमड़े मेघ
रिम-झिम  बारिस
बरस गये
 
५.
धरा के रंग
फैली है हरियाली
सुहाना लगे
 
६.
अँधेरी रात
बादलों की ओट से
झाँकता चाँद
 
७.
तारे सितारे
उड़ रहे जुगनू 
चमकते हैं
 
८.
खिला गगन
महकता चमन
फैली चाँदनी