अनमोल वचन संग्रह लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अनमोल वचन संग्रह लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 12 जुलाई 2017

पशुओं से बीस गुण सीखना चाहिए (Twenty qualities should be learned from animals)

सिंहादेकं बकादेकं शिक्षेच्चत्वारि कुक्कुटात्।
वायसात्पञ्च शिक्षेच्च षट् शुनस्त्रीणि गर्दभात्॥

पशुओं से २० गुण सीखना चाहिए

पशुओं से बीस गुण सीखना चाहिए (Twenty qualities should be learned from animals)

मनुष्य को सिंह से एक, बगुले से एक, मुर्गे से चार, कौए से पांच, कुत्ते से छः तथा गधे से सात बातें सिखने चाहिए ।-चाणक्य 

अर्थात, हमें गुण सीखने के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए ताकि हमारे स्वभाव और आचरण में अच्छे गुणों की वृद्धि होती रहे। अगर हममें अच्छे गुण सीखने की लगन हो तो हम कहीं से भी सीख सकते हैं। ऊपर के श्लोक में यही बताया गया है की पशुओं से भी अच्छे गुण सीखा जा सकता है। सिंह से हमे क्या शिक्षा मिलती है चाणक्य मुनि कहते हैं- "कार्य थोड़ा हो या अधिक, उसको पूरा कर देना चाहिये, उसके लिये संध्या और प्रातःकाल का विचार नहीं करना चाहिये। यह शिक्षा सिंह से लेनी चाहिये है। मुर्गे के निम्न गुण हृदयगंम करने की सलाह चाणक्य देते हैं-"बहुत प्रातःकाल में जागना, रण के लिये उद्यत रहना, बन्धुओं को उचित विभाग देना और आप युद्ध करके भोग करना, ये चारों बातें कुक्कुट से सीखनी चाहिये। पांच बातें चतुर काग से भी सीखने के लिये चाणक्य कहते हैं-"छिपकर मैथुन करना, छिपकर चलना, किसी पर विश्वास न करना, सदा सावधान रहना, समय-समय पर संग्रह करना, ये पांच बातें हमें कव्वे से सीखनी चाहिये है। सबसे ज्यादा गुण चाणक्य ने श्वान से सीखने की सलाह दी हैं-"बहुत खाने की शक्ति होना, गाढ़ी निद्रा में रहना, शीघ्र जाग उठना, थोड़े से ही संतोष कर लेना, स्वामी की भक्ति करना, और शूरवीरता ये छहः गुण कुत्ते से सीखने चाहिये। दुनिया भर का बोझ ढ़ोने वाले, शान्त स्वभाव गर्दभ से भी मुनिवर सीखने की सलाह देते हैं-"अत्यंत थक जाने पर भी बोझ ढोते रहना, कभी सर्दी-गर्मी का ध्यान ही न करना, सदा संतोष के साथ विचरण करना, ये तीनों गुण गधे से सीखने चाहिये।

कहने का तातपर्य है जो मनुष्य इन २० गुणों को अपने आचरण और स्वभाव में धारण करेगा वह सब कार्यो में और सभी अवस्थाओं में सफल सिद्ध होगा और विजेता रहेगा।

शुक्रवार, 14 दिसंबर 2012

Anmol Vachan (अनमोल वचन और सूक्तियां)




18.02.2019 (Today-216) 
"महान ब्यक्ति हमेशा हमारे बीच रहते है,अपने बताए गये आध्यातिम्क बातो के रूप में,अपने दिए गये महान विचारो के रूप में।संसार के अनेकानेक विद्वानों ने जीवन उपयोगी बाते कही हैं जिन्हें हम साधारण भाषा में अनमोल वचन कहते हैं अर्थात ऐसी बातें जो अनमोल हैं और जिनके द्वारा हम अपने जीवन में नई उंमग एवं उत्साह का संचार कर सकते हैं। यह पृष्ठ उन्ही महान महापुरूषों को समर्पित है।"

 "बुद्धिमानी से प्रयोग किये गये शब्द चुम्बक की तरह वक्ता या लेखक की तरफ आकर्षित करते है।बुद्धिमान लोग अपने चिंतन को आने वाली पीढियों के लिए लिखित में सुरक्षित रखने का प्रयास करते है।कालान्तर में लिखी सामग्री चरित्र का अंश बन कर उभरती है।"

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि अनमोल वचन का हमारी जिंदगी पर कितना प्रभाव पड़ता है, तो इसे अपने घर पर किसी ऐसी जगह पर लिख दें, ताकि आप इसे नियमित रूप से देख सकें। आप चाहें तो मोबाइल के स्क्रीन सेवर, डेस्कटॉप या लेपटाप या फिर कागज पर लिखकर दीवार पर चिपका सकते हैं। अगर आप अनमोल वचन को किसी ऐसी जगह पर लिखते हैं ताकि सुबह उठने के साथ ही इसपर नजर पड़ जाए, तो इससे आपकी जिंदगी में व्यापक बदलाव आएगा। आइए हम आपको कुछ ऐसे चर्चित अनमोल वचन के बारे में बताते हैं, जो आपको प्रेरित कर सकता है।
अनमोल वचन

Anmol Vachan (अनमोल वचन और सूक्तियां)

Anmol Vachan (अनमोल वचन और सूक्तियां)

Anmol Vachan (अनमोल वचन और सूक्तियां)

Anmol Vachan (अनमोल वचन और सूक्तियां)

Anmol Vachan (अनमोल वचन और सूक्तियां)

Anmol Vachan (अनमोल वचन और सूक्तियां)

Anmol Vachan (अनमोल वचन और सूक्तियां)

Anmol Vachan (अनमोल वचन और सूक्तियां)

Anmol Vachan (अनमोल वचन और सूक्तियां)

Anmol Vachan (अनमोल वचन और सूक्तियां)

Anmol Vachan (अनमोल वचन और सूक्तियां)

Anmol Vachan (अनमोल वचन और सूक्तियां)

Anmol Vachan (अनमोल वचन और सूक्तियां)

Anmol Vachan (अनमोल वचन और सूक्तियां)