भूली बिसरी यादें पर आप हिन्दी ग़ज़लें , कविताएँ, हाइकु, बोध कथायें और उच्च कोटि के अनमोल वचन पढ़ने को मिलेगा।
माँ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
माँ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रविवार, 21 जुलाई 2013
सोमवार, 13 मई 2013
माँ का आशीष :हाइकू
सभी कामनाओं को त्याग देती है माँ, क्यूंकि माँ को सबसे बड़ा सुख उसकी संतानों के हर्ष से मिलता है! तो आइये इस अनमोल चरित्र माँ को नमन करें!
१.
माँ की ममता
सुन्दर एहसास
प्यार की देवी
२.
माँ की दुआएँ
अनमोल खजाना
बरसती है
३.
आँखों में सदा
स्वप्न लिए रहती
बने समर्थ
४.
पुत्र कुपुत्र
माता नहीं कुमाता
स्नेह की छाया
५.
देख लेती है
हमारी खुशहाली
अंधी आँखों से
६.
जब भी मिले
आँखों से छलकता
नेह के आंसू
७.
माँ का आशीष
रब का वरदान
हमेशा साथ
रविवार, 7 अप्रैल 2013
माँ की ममता :हाइकू
१.
माँ का आँचल
कोमल अहसास
सदा पावन
२.
माँ का दुलार
ममता भरी छावं
सुखद यादें
३.
माँ से जीवन
तन मन हरसे
खुशियाँ लाये
४.
माँ क्या होती है ?
दया की प्रतिमूर्ति
अमर स्रोत
५.
दूध का कर्ज
ऋण है जीवन में
अनमोल है
६.
बरसो बीते
माँ से बिछड़ते
दर्द में डूबे
७.
रक्षा करता
बीच मझधार में
माँ का आशीष
"माँ पर कुछ लिखना आसान
नहीं होता,
लेकिन यह भी है कि माँ पर लिखना सबसे
ज्यादा हीं संतोषप्रद होता है।"
शनिवार, 2 मार्च 2013
माँ,तुम्हारी यादें
माँ,
आज आ रही है
तुम्हारी यादें बहुत
तन्हा छोड़ मुझे
जल्दी चली गयी तू
हर पल रखा
मेरी ही खुशियों का ख्याल
कभी भी न आने दी आँखों में नमी
अब हर पल रहती
तेरी यादों में आँखें नम
तुम्हारी लोरियों की गूंज
अब भी गूंज रही कानो में
नहीं कर पा रहा समझौता
वीराने जिन्दगी से
आदत जो रही
तुम्हारी प्यार दुलार का
दुलार भरा हाथों का स्पर्श
महसूस करता स्वप्निल नींद में
फूलों जैसे गोद में मचलना
तुम्हारा मुस्कराना
नींद से जग जाता अचानक
ढूढने लगता तुम्हार चेहरा
चमकते चाँद सितारों में
माँ,तुम याद आ रही हो बहुत।
शनिवार, 23 फ़रवरी 2013
सदस्यता लें
संदेश (Atom)




