बेटी का जन्म लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बेटी का जन्म लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 25 मई 2013

बेटी का जन्म :हाइकू




१.
बेटी का जन्म
मातम है घर में
एक संकट

२.
पिता गरीब 
जिन्दगी बदतर 
चिंता सताए 

३.
आखों में आसूँ
दिखे न कोई रास्ता 
अपना कौन 

४.
बेटी परायी 
कब तक चलेगा
क्यों चुपचाप?

५.
भ्रम को तोडें 
बेटी है तो कल ही 
सीख लें अब 

६.
बिना बेटी के 
आंगन होता सूना 
दुनियाँ माने

७.
घर को लक्ष्मी 
देती है खुशहाली 
सदा से बेटी