मौसम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मौसम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 28 जनवरी 2014

सर्दी के दिन:हाइकू


१. 
सर्दी के दिन
ठिठुरते इंसान
लाया कहर 

शीत लहर 
पिया हैं परदेश 
व्याकुल मन 
३. 
सर्द हवाएं 
बेदर्द हुई सर्दी 
आफत आई 

४. 
कापते हाथ 
ठिठुरता बदन 
ओढ  रजाई 
५. 
कंपाती  भोर 
रजाई में दुबके 
सिकुड़े हुए 

६. 
छिपा सूरज 
कुहरे की चादर 
धुंध ही धुंध 
७. 
सर्दी की रात 
काटे नही कटती 
खून जमाती 

८. 
जाड़े की धूप  
गुनगुनाती तपिस 
सुहाना  लगे 
९. 
सर्द मौसम 
अस्त व्यस्त जीवन 
अलाव प्यारा 
१०. 
लाया शिशिर 
सर्दी की  मीठी धूप 
गुलाबी ठंढ 
११. 
सर्द है रात 
वसेरा फुटपाथ 
दीन अनाथ 
१२. 
ओस की बूँदें 
मोतियों से चमके 
मनभावन 

शनिवार, 9 मार्च 2013

मौसम: हाइकू



१.
देखता रहा
बदलते मौसम
छाया अँधेरा
 
२.
हवा के झोंके  
पुल्कित पेड़-पौधे
सिमट गये
 
३.
दिशा बदले
उड़ते हुए पंक्षी
लौट के आये
 
४.
उमड़े मेघ
रिम-झिम  बारिस
बरस गये
 
५.
धरा के रंग
फैली है हरियाली
सुहाना लगे
 
६.
अँधेरी रात
बादलों की ओट से
झाँकता चाँद
 
७.
तारे सितारे
उड़ रहे जुगनू 
चमकते हैं
 
८.
खिला गगन
महकता चमन
फैली चाँदनी