गुरुवार, 1 जनवरी 2015

"शुभकामनायें नववर्ष की"



बीत गया जो साल, भूल जायें उसे ,
इस नये साल को गले लगायें,
करते है हम दुआ रब से,
सर झुकाऐ ……
इस साल के सारे सपने पूरे हो आपके…
आप सबको नया साल 2015 की हार्दिक शुभकामनायें । नूतन बर्ष आपके एवं आपके परिवार के लिए हर्षोल्लास,अच्छा स्वास्थ्य,सम्पन्नता ,सुरक्षा, नव ज्योत्स्ना,नव उल्लास और समृधि लेकर आए ।


  सुनहरे सपनों की झंकार, लाया है नववर्ष
खुशियों के अनमोल उपहार लाया है नववर्ष
आपकी राहों में फूलों को बिखराकर लाया है नववर्ष
महकी हुई बहारों की ख़ुशबू लाया है नववर्ष
अपने साथ नयेपन का तूफान लाया है नववर्ष
स्नेह और आत्मीयता से आया है नववर्ष
सबके दिलों पर छाया है नववर्ष
आपको मुबारक हो दिल की गराईयों से नववर्ष।
न्यबा,

सोमवार, 15 दिसंबर 2014

बर्फीली सर्दी: हाइकू


१. 
बर्फीली सर्दी 
ठिठुरते इंसान 
शीत लहर 
२. 
सर्द हवाएँ 
कपकपाते लोग 
दुबके हुए 
३. 
सर्दी की रात 
कंबल न रजाई 
आफत आयी 
४. 
छिपा सूरज 
अस्त व्यस्त जीवन 
धुंध ही धुंध 
५. 
कंपकपाते 
गरीबो के बदन 
अलाव प्यारा 
६. 
खून जमाती 
काटे नहीं कटती 
जाड़े की रात 
७. 
सूर्य दर्शन 
कुहरे की चादर 
है दुर्लभ 
८. 
सर्दी की राते 
प्रियतम की यादें 
व्याकुल मन 
९. 
सर्द है रात 
ठिठुरता बदन 
कैसे कटेगी 
१० 
सर्दी की धूप 
लगे सुहावना 
मन को भाये 
११. 
कांपते हाथ 
गर्म चाय की प्याली 
देती राहत 
******
धन्यबाद