१.
प्रेम की होली
सबको मुबारक
रंग रंगीली
२.
उषा की लाली
आँगन में रंगोली
छायी खुशियाँ
३.
होली की धूम
प्रियतम के घर
प्यार ही प्यार
४.
होली का पर्व
दे प्यार का संदेश
देश की शान
५.
होली का जोश
बच्चे और जवान
मदमस्त हैं
६.
रंगों का मेला
गालों पर गुलाल
सब हैं रंगे
७.
होली के दिन
बाजे ढोल मृदंग
मन हर्षित
८.
होली के गीत
सबको मनभाये
प्रेम बढ़ाये
९.
रंग के बाद
मिठाई पकवान
छक के खायें
सभी देशवासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।
यह पर्व आपके और आपके परिवार के लिये खुशियाँ लेकर आये।
यह पर्व आपके और आपके परिवार के लिये खुशियाँ लेकर आये।






.jpg)




