सोमवार, 13 मई 2013

माँ का आशीष :हाइकू

सभी कामनाओं को त्याग देती है माँ, क्यूंकि माँ को सबसे बड़ा सुख उसकी संतानों के हर्ष से मिलता है! तो आइये इस अनमोल चरित्र माँ को नमन करें!

१.
माँ की ममता 
सुन्दर एहसास
प्यार की देवी 

२.
माँ की दुआएँ 
अनमोल खजाना 
बरसती है 

३.
आँखों में सदा 
स्वप्न लिए रहती 
बने समर्थ 

४.
पुत्र कुपुत्र 
माता नहीं कुमाता 
स्नेह की छाया

५.
देख लेती है 
हमारी खुशहाली 
अंधी आँखों से 

६.
जब भी मिले 
आँखों से छलकता 
नेह के आंसू 

७.
माँ का आशीष 
रब का वरदान 
हमेशा साथ 

Place Your Ad Code Here

18 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत ही सुन्दर....
    कोमल भाव लिए हाइकू..
    :-)

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत सुन्दर प्रस्तुति!
    साझा करने के लिए आभार!

    जवाब देंहटाएं
  3. बिल्कुल सही बेहतरीन रचना !! माँ को नमन.

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत ही सुन्दर बात लिखी आपने राजेन्द्र जी,सच में माँ से बढ कर कोई नहीं है।

    जवाब देंहटाएं
  5. बहुत ही सुन्दर बात लिखी आपने राजेन्द्र जी,सच में माँ से बढ कर कोई नहीं है।

    जवाब देंहटाएं
  6. पुत्र कुपुत्र
    माता नहीं कुमाता
    स्नेह की छाया.....sahi baat...
    http://boseaparna.blogspot.in/

    जवाब देंहटाएं
  7. आपकी इस उत्कृष्ट प्रविष्टि की चर्चा कल १४ /५/१३ मंगलवारीय चर्चा मंच पर राजेश कुमारी द्वारा की जायेगी आपका वहां स्वागत है ।

    जवाब देंहटाएं

  8. माँ शिव की मानिंद गुण वाचक नाम है जो सदा बच्चों की निगरानी रखती ,जेड सिक्युरिटी देती है ताउम्र .बढ़िया पोस्ट .परफेक्शन चाहती माँ को समर्पित .

    जवाब देंहटाएं
  9. शुक्रिया आपकी प्रासंगिक सद्य टिप्पणियों का .
    माँ बेटे का है इस जग में कितना सुंदर नाता ...
    पूत कपूत सुने हैं लेकिन माता हुईं ,सुमाता .....

    जवाब देंहटाएं

  10. माँ जीवन का सृजन है
    बहुत भावुक मन से रचे गये हाइकू
    बधाई

    आग्रह है पढ़े "अम्मा"

    जवाब देंहटाएं
  11. माँ तो दुनियां की देवी हीं,बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति,आभार है आपका.

    जवाब देंहटाएं
  12. विल्कुल सही माता कुमाता कभी नही हो सकती.

    जवाब देंहटाएं
  13. माँ का आँचल हमेसा शकुन देता है,बहुत ही सुन्दर हाइकू.

    जवाब देंहटाएं
  14. कुमारी दीप्ती14 मई 2013 को 7:50 am बजे

    बहुत ही सुन्दर हाइकू...

    जवाब देंहटाएं
  15. माँ तो ममता की देवी ही होती हैं,सुन्दर चित्रण.

    जवाब देंहटाएं
  16. हाइकू यानी 'कम सहब्दों में बड़ी बात'

    जवाब देंहटाएं

आपकी मार्गदर्शन की आवश्यकता है,आपकी टिप्पणियाँ उत्साहवर्धन करती है, आपके कुछ शब्द रचनाकार के लिए अनमोल होते हैं,...आभार !!!